फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लीड - एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन दो माह के लिए खत्म, खांचेदार पट्टियां भी बनेंगी

Fri, 19 Dec 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25- एक्सप्रेसवे पर शादीपुर गांव के पास डायवर्जन के कारण एक ही लेन से निकलते दोनों तरफ के व
उन्नाव-बेहटामुजावर। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसों के बाद अफसरों की नींद खुली है। बृहस्पतिवार को एसपी और यूपीडा के अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे के ब्लैक स्पॉट की जांच की। हादसे रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज के लिए पास लागू डायवर्जन को दो माह के लिए खत्म कर दिया गया है। साथ ही यूपीडा ने पूरे एक्सप्रेसवे पर खांचेदार पट्टियां (रंबल स्ट्रिप्स) बनाने का फैसला लिया है। एसपी ने अतिरिक्त गश्ती टीमें लगाकर अवैध पार्किंग और हादसा होने पर तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बांगरमऊ तहसील के शादीपुर गांव के पास इंटरचेंज (उतार-चढ़ाव का स्थान) बनाया जा रहा है। इसके लिए आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर 27 मार्च 2025 को डायवर्जन किया गया था। इसके बाद आठ जून से लखनऊ से आगरा जाने वाली लेन पर काम शुरू होने पर डायवर्जन लागू किया गया। काम पूरा होने में अभी करीब एक महीने का वक्त और लगेगा। यूपीडा के एई आरपी सिंह ने बताया कि कोहरे में हो रहे हादसों के कारण डायवर्जन को दो महीने के लिए खत्म कर दिया गया है। इससे शुक्रवार से दोनों तरफ के वाहनों के एक ही लेन से निकलने की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही पूरे एक्सप्रेसवे पर रंबल स्ट्रिप्स बनाने की भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

-
यह होती है रंबल स्ट्रिप्स या ऑडिबल मॉर्किंग यूपीडा ने हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रंबल स्ट्रिप्स या ऑडिबल रोड मार्किंग लगाने का फैसला लिया है। यह खांचेदार या उभरी हुई पीली-सफेद पट्टियां होती हैं। इन पर वाहन का पहिया आते ही कंपन और आवाज पैदा होती है। यूपीडा के सहायक अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर ज्यादातर हादसे वाहन चालक को झपकी आने से होते हैं। ऑडिबल मार्किंग इस पर जाते ही वाहन में कंपन और आवाज से चालक सतर्क हो जाता है। चालक को पता चल जाता है कि वाहन अपनी लेन से हट रहा है और खतरे वाले क्षेत्र में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हवाई पट्टी ब्लैक स्पॉट पर होगी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुरक्षित रखने के लिए एसपी जय प्रकाश सिंह और एएसपी प्रेमचंद ने टीम के साथ दौरा किया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में प्रीतमपुरा और देवखरी पुलिस चौकी के आसपास निरीक्षण में चौकी पुलिस को कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में खंभौली गांव के पास स्थित हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उस स्थान को भी देखा जहां दो दिन पहले सुभासपा नेता सहित चार लोगों की कार दुर्घटना में मौत हुई थी। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बढ़ाने, रात में गश्त और तेज करने के निर्देश दिए। वाहनों की गति नियंत्रण के लिए रिफ्लेक्टर और ब्लिंकर लगवाने के निर्देश भी दिए।

फोटो-25- एक्सप्रेसवे पर शादीपुर गांव के पास डायवर्जन के कारण एक ही लेन से निकलते दोनों तरफ के व

फोटो-25- एक्सप्रेसवे पर शादीपुर गांव के पास डायवर्जन के कारण एक ही लेन से निकलते दोनों तरफ के व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed