{"_id":"692c97107e34ab8e7903f69b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-1-knp1086-1345584-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चकलवंशी चौराहे पर लगा जाम, तीन घंटे रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चकलवंशी चौराहे पर लगा जाम, तीन घंटे रेंगे वाहन
विज्ञापन
फोटो-38- जाम में फंसे वाहनों को निकलवाती पुलिस। संवाद
चकलवंशी। स्थानीय चौराहे पर वाहनों का लोड बढ़ने से रविवार की शाम जाम लग गया। इस दौरान दो किमी. लंबी वाहनों की कतार लग गई। सैकड़ों यात्रियों को सवारी वाहनों का इंतजार करना पड़ा। पुलिस की तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
कस्बा चकलवंशी चौराहे पर रविवार को शाम लगभग चार बजे वाहनों की संख्या बढ़ गई। कुछ वाहन सवारों ने जल्दबाजी में आड़े तिरछे निकलने का प्रयास किया जिससे जाम लग गया। संडीला, हरदोई, उन्नाव, बिठूर मार्ग की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पहले निकलने की होड़ में छोटे वाहनों ने स्थिति और बिगाड़ दी। इससे सामने से आ रहे वाहनों को निकलने के लिए रास्ता नहीं बचा।
चौराहे पर मौजूद थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने एक-एक छोर से वाहनों को निकलवाना शुरू किया। इससे तीन घंटे तक यहां वाहन रेंगते रहे। इस बीच कई बरात जाम में फंसी रहीं। यात्री वाहनों के इंतजार में सैकड़ों सवारियों को देर रात तक खड़ा रहना पड़ा। लोडर, ट्रक, ई-रिक्शा के सहारे सहारे लोग उन्नाव तक सफर करने को मजबूर रहे। शाम सात बजे के करीब यातायात सामान्य हो सका।