{"_id":"69936052dde7ba6abd0f314b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-1-knp1055-1429574-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: न कंट्रोलरूम बना और न ही कक्ष निरीक्षक हुए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: न कंट्रोलरूम बना और न ही कक्ष निरीक्षक हुए तैनात
विज्ञापन
उन्नाव। बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुंचाने की व्यस्तता के चलते न कंट्रोलरूम बन पाया और न ही सभी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ही लग पाई है। स्थिति यह है कि डेस्क में लगाई जाने वाली स्लिप भी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाईं। शिक्षक कार्यालय के चक्कर लगाते दिखे।
बोर्ड परीक्षा बुधवार 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं लेकिन सोमवार को भी तैयारियां पूरी नहीं हो पाईं। डीआईओएस कार्यालय में सोमवार को भी कंट्रोलरूम नहीं बन पाया और ना ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लग पाई है। कक्ष में पड़ी मेजों में लगने वाली स्लिप भी सभी केंद्रों में नहीं पहुंच सकी हैं।सोमवार को कई स्कूलों के शिक्षक, डीआईओएस कार्यालय में चक्कर लगाते नजर आए। डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि कंट्रोलरूम तैयार कराया जा रहा है। मंगलवार को सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी।
कंट्रोलरूम में दो पालियों में 24 शिक्षकों की ड्यूटी
बोर्ड परीक्षा के लिए कंट्रोलरूम संचालन के लिए प्रभारी और सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें चमरौली जीआईसी की प्रवक्ता सीमा सिंह को प्रथम पाली में सुबह 7:00 से 10:30 बजे तक प्रभारी बनाया गया है, इनके साथ 11 सहायक शिक्षक और दूसरी पाली में जीजीआईसी की शिक्षिका अल्का सचान को प्रभारी बनाया गया है। सहयोग में 11 सहायक शिक्षक लगाए गए हैं।