फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Murder of a girl who came to her sister's house, accused said thrown in river

उन्नाव: बहन के घर आई युवती की हत्या, आरोपी बोला- नदी में फेंक दिया, गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश

Sun, 21 Nov 2021 12:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Nov 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Murder of a girl who came to her sister's house, accused said thrown in river
शव ढूंढती पुलिस और गोताखोर - फोटो : amar ujala
उन्नाव के बांगरमऊ में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने व बांगरमऊ निवासी बहन के घर आई युवती की हत्या की बात सुनकर पुलिस दंग रह गई। जिस रिश्तेदार पर उसे ले जाने का आरोप था, पकड़ में आने के बाद आरोपी ने युवती को गंगा नदी में फेंक देने की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से जाल डालकर पुलिस युवती के शव को खोजने का प्रयास कर रही है। हरदोई के थाना कासिमपुर के ग्राम अल्लीपुर निवासी रामकेशन की 21 वर्षीय पुत्री नंदिनी की बड़ी बहन बांगरमऊ में ब्याही है। 19 नवंबर को बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर गंगास्नान करने के लिए आई थी।
विज्ञापन


जहां उसे बड़ी बहन का देवर सुदीप अपने साथ लेकर चला गया था। युवती की बड़ी बहन ने पुलिस को तहरीर देकर अपने चचेरे देवर पर बहन की हत्या का अंदेशा जता कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पकड़ में आने के बाद सुदीप ने बताया कि वह नंदिनी को अपने साथ गंगा पुल पर लेकर गया और वार्तालाप की इसी दौरान कहासुनी में उसने उसे गंगा नदी में फेंक दिया। आरोपी के बयान के बाद हरकत में आई पुलिस ने नदी में जाल डालकर गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed