फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: More than 30, including block head, sick after eating Bhandara prasad

उन्नाव: भंडारे का प्रसाद खाने के बाद ब्लॉक प्रमुख सहित 30 से अधिक बीमार, 12 लोग सीएचसी पहुंचे

Sun, 17 Oct 2021 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Oct 2021 11:50 PM IST
सार

उन्नाव जिले में भंडारे का प्रसाद खाने से 30 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Unnao: More than 30, including block head, sick after eating Bhandara prasad
सीएचसी में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में असोहा ब्लॉक के गांव मखदूम खेड़ा में बने मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद खाने के दो घंटे बाद ब्लॉक प्रमुख सहित 30 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी दस्त होने पर 12 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी पर तहसीलदार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है। डीएम ने बताया कि एक स्वास्थ्य टीम को गांव भी भेजा जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। ग्राम पंचायत असावर के मजरा शीतलखेड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण प्रसाद लोधी ने गांव में बने मंदिर में रविवार दोपहर के बाद भंडारे का आयोजन किया था।
विज्ञापन


भंडारे में ब्लॉक प्रमुख बीतेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार रावत सहित 30 से अधिक लोगों ने दोपहर दो बजे के बाद प्रसाद ग्रहण किया था। प्रसाद में पंचामृत, बूंदी व सब्जी पूड़ी खाने के करीब चार घंटे बाद लोगों को उल्टी व दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ब्लॉक प्रमुख व पूर्व ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधान पुत्र धुन्नर ने कालूखेड़ा स्थित एक निजी क्लीनिक में जाकर दवा ली। वहीं मिर्रीकला निवासी सर्वेश कुमार (38), सर्वेश का छोटा भाई गौरव (19), सुखदेव (75), मखदूम खेड़ा की अंशिका (14), छेदाना (50), सुनील (20), ज्योति (14), तनिष (6), पुत्री शैलेंद्र, अर्पिता (11), रितिक (19), गौरव (28) व विजयपाल (31) को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

सीएचसी के डॉक्टर आदर्श सचान ने फूड प्वाइजनिंग की संभावना जता बताया कि सभी की हालत सामान्य है। उल्टी दस्त हुई थी कोई रेफर की हालत में नहीं है। तहसीलदार नरेंद्र यादव भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती लोगों का हालचाल जाना।


एसडीएम राजेशचौरसिया ने बताया कि सीएचसी असोहा से तीन डॉक्टरों की टीम शीतल खेड़ा गांव भेजी गई है। साथ में तहसीलदार नरेंद्र यादव व थानाध्यक्ष भी गए हैं। बिना परमीशन भंडारा किया गया होगा तो आयोजक पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि गांव में मुख्यालय से एक स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है। मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed