फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao,mausam ki maar,garmee

पारा चढ़ा, गर्मी व उमस से लोग परेशान

Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
unnao,mausam ki maar,garmee
उन्नाव। पिछले दो दिन से उत्तर-पश्चिम की हवा ने मैदानी भागों को फिर से गर्म करना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। सुबह से तपिश रही और दोपहर को लू चलने के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम विभाग ने अभी और गर्मी बढ़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम पारे में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई, जिससे सुबह से ही गर्म हवा का जोर रहा। दोपहर में धूल भरी हवा चली। इससे लोगों का गला सूखने लगा। वहीं आर्द्रता बढ़ने से उमस भी बढ़ी, जिससे लोग पसीना-पसीना हो गए। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। लू की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक अजय मिश्रा ने बताया कि न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन

इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री का अंतर है, जो असामान्य है। इसी कारण दोपहर में भीषण तपिश और रात में उमस का बोलबाला है। बताते हैं कि मौसम ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनगंज। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। मोहान कस्बा निवासी हाजी जुबेर, भाजपा नेता अजय शुक्ला, राहुल पंडित, आनंद, लिटिल ने बताया कि दिन की बात छोड़िए रात में अघोषित बिजली कटौती होती है। इससे घंटों बिजली गुल रहती है। बिजली न आने से रात में नींद नहीं पूरी हो पा रही है। चेतावनी दी है कि यदि समय से सुधार न हुआ तो बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन होगा।
अधिशासी अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि ऊपर से जितनी बिजली मिल रही, उतनी सप्लाई की जा रही है। दिन में हवा के चलते सप्लाई रोकी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed