फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Long line of patients from form counter to OPD

उन्नावः पर्चा काउंटर से ओपीडी तक मरीजों की लंबी लाइन

Tue, 13 Sep 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Long line of patients from form counter to OPD
जिला असपताल की ओपीडी में बच्चों को देखते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.बृज कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मौसम में उतार चढ़ाव से बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों में जांच की पर्याप्त सुविधा न होना जिला अस्पताल में मरीज बढ़ने का मुख्य कारण है। सोमवार को स्थिति यह हो जाती है कि पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी व जांच कराने के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। पैथोलॉजी में लाइन में लगे मरीजों में आपस में धक्कामुक्की भी हुई। वहीं उमस से एक युवती बेहोश भी हो गई।
विज्ञापन

बदलते मौसम में संक्रामक बीमारियों व वायरल फीवर का खतरा अधिक रहता है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रहती है। सोमवार सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू होने से पहले ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर दो बजे तक 789 पर्चे बने। सबसे अधिक बुखार, पेट दर्द और आंखों से मरीज रहे। बुखार के मरीजों को खून की जांच लिखी गई। इससे पैथोलॉजी में लंबी लाइन लाइन रही।
विज्ञापन

यहां 165 मरीजों के पर्च जमा हुए। जिसमें 120 मरीजों की जांच की गई। भीड़ अधिक होने और उमस के चलते एक युवती गश खाकर गिर गई। मौजूद लोगों ने उसके चेहरे पर पानी के छींटे डाले तब उसे होश आया। इसके बाद वह बिना जांच के ही लौट गई। जिला अस्पताल में तीन बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती है। तीनों डॉक्टरों के कक्षों में भी सुबह से ही बीमार बच्चों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रमन कुमार ने 60, डॉ. बृज किशोर 125 व डॉ. अमित श्रीवास्तव ने 40 बच्चों को देखा। डॉक्टरों ने परिजनों से एहतियात बरतने की सलाह दी। कहा कि ठंडा पानी न पिलाएं। एसी से दूरी बनाए रखें। बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाएं। सुबह शाम ताजा खाना खिलाएं। सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सोमवार को ही मरीजों की संख्या अधिक रहती है। इसलिए थोड़ी सी दिक्कत आती है। पैथोलॉजी में पर्चे जमा करने की संख्या निर्धारित है। जिनकी जांच नहीं हो पाती उन्हें दूसरे दिन बुलाया जाता है।

लोगों में बढ़ रही आंखों की बीमारी
आंख के चिकित्सक की ओपीडी में 150 से अधिक मरीज पहुंचे। किसी की आंख में दाना था तो किसी को मोतियाबिंद। लेकिन अधिक मरीज ऐसे पहुंचे जिनकी आंख का पानी सूख रहा था। ऐसे मरीजों को पलकें झपकाने में दिक्कत हो रही थी। डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। बिना परामर्श के कोई भी दवा व ड्राप न डाले। धूप में चश्मा लगाकर निकले। आंखों को ताजे पानी से धोते रहें। धूल और धुएं से बचें।

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में लगी महिला मरीजों की भीड़। संवाद

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में लगी महिला मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : UNNAO

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : UNNAO

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ.कौशलेंद्र प्रकाश। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ.कौशलेंद्र प्रकाश। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed