फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Leaf wrapping insect attack in paddy crop

उन्नावः धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट का हमला

Tue, 13 Sep 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Leaf wrapping insect attack in paddy crop
भिखारीपुर पतसिया में धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते किसान। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। सूखे के प्रकोप की मार झेल रही धान की लहलहाती फसल को पत्ती लपेटक कीट ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सहायक कृषि अधिकारी ने किसानों से समय रहते कीटनाशक का छिड़काव कर फसल को बचाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मानसून देर से आने के कारण धान की रोपाई करीब 15 दिन देर से हुई थी। अब फसल में बाली निकलने को हुई तो पत्ती लपेटक कीट ने हमला बोल दिया है। यह कीट पत्ती को लपेटकर उसमें रहता है और पत्ती को चट कर जाता है। जिससे पौधा कमजोर होने से बाली कम या दाना कमजोर हो जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लहरापुर, देवरिया, भिखारीपुर पतसिया, सिरधरपुर, बल्लापुर, कुशराजपुर, दारापुर, दरियापुर, जसरापुर, महोलिया और चहोलिया आदि गांवों में धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट भारी पैमाने में लग गया है। जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। सहायक विकास अधिकारी कृषि देवी सिंह ने बताया कि जब पत्ती लपेटक कीट लग जाए तो किसानों को लिम्डाहेलोथ्रिन 500 मिली प्रति हेक्टेअर या क्लोरोपॉयरीफॉस एक लीटर प्रति हेक्टेअर में 600 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। इससे यह कीट पूरी तरह नियंत्रित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed