फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Itching problem for teachers and students, stir

उन्नाव : शिक्षकों और छात्रों को हुई खुजली की समस्या, हड़कंप

Fri, 29 Jul 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Itching problem for teachers and students, stir
छात्र का चेकअप करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। विकास खंड क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों के शरीर में अचानक खुजली होने लगी। संक्रमण की आशंका से शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाज किया। स्वास्थ्य टीम ने किसी खुजली वाले कीड़े के संपर्क में आने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय ब्योली इस्लामाबाद के दो शिक्षक, विकास कुमार और सिद्धेश्वरी देवी और 19 छात्रों के शरीर में अचानक खुजली होने लगी। कुछ ही देर में सभी परेशान हो गए। इस स्कूल से चार किलोमीटर दूर गुलरिहा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक आयुष प्रताप सिंह, शैलेंद्री, उपासना और स्कूल के 14 छात्रों को भी यही समस्या हो गई। दोनों स्कूलों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं समेत 38 लोगों को खुजली होने की जानकारी से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन

विद्यालय स्टाफ ने ब्लाक मुख्यालय को सूचना दी। खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा ने नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को जानकारी दी तो आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम के सदस्य डॉ, आदित्य गौड़, नितिन कुमार ,गौरव और ब्योली इस्लामाबाद स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर रमन सिंह ने मौके पर पहुंचकर छात्रों और शिक्षकों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर आदित्य गौड़ ने बताया कि विद्यालय परिसर में कुछ कीट दिखे हैं। महीन बालनुमा रोंये वाले इन कीड़ों के संपर्क में आने या इनके बाल हवा के साथ उड़कर शरीर में चिपकने से खुजली हो सकती है। बताया कि सभी को दवा दी गई है। सभी ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed