फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Innova collides with Delhi Police vehicle carrying robbery accused

उन्नाव : डकैती के आरोपियों को ले जा रही दिल्ली पुलिस की गाड़ी में एक्स यूवी ने मारी टक्कर, घायल हैलट में

Wed, 20 Oct 2021 02:27 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Oct 2021 02:27 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के जवान और आरोपियों को चोट लगी है। उन्हें हैलट रेफेर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Unnao: Innova collides with Delhi Police vehicle carrying robbery accused
demo pic - फोटो : road accident

विस्तार

उन्नाव के शुक्लागंज से डकैती के आरोपियों को लेकर दिल्ली ले जा रही दिल्ली पुलिस की गाड़ी में इनोवा कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। दिल्ली पुलिस के जवान और आरोपियों को चोट लगी है। उन्हें हैलट रेफेर कर दिया गया है। ये मामला कोहना थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


रात करीब 12:30 बजे दिल्ली पुलिस, जो वाहन संख्या एचआर 66 बी 4538 से दिल्ली से एक डकैती के मुलजिम समीर उर्फ कामरान निवासी दिल्ली को पुलिस रिमांड में लेकर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव से दबिश देकर वापस दिल्ली जा रही थी कि एफ सी तिराहा वीआईपी रोड के पास पीछे से महिंद्रा एक्स यूवी 500 यूपी 78 एफ एच14 77 के चालक आशीष निगम पुत्र राजेश चंद्र निगम निवासी 43 37 केशव पुरम कल्याणपुर कानपुर नगर ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इससे दिल्ली पुलिस की उपरोक्त गाड़ी में बैठे अभियुक्त एवं आरक्षी गढ़ अमित एवं गिर्राज के चोट आई है। उन्हे इलाज हेतु हैलट अस्पताल भिजवा दिया गया है। टक्कर मारने वाली गाड़ी एवं उसका चालक मौके पर मौजूद है। गाड़ी चलने की स्थिति में नहीं है। क्रेन बुलवाकर गाड़ी थाने खड़ी कराई जाएगी एवं तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed