फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao-gangaghat nagar palika now obc

Unnao News: अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में गई उन्नाव-गंगाघाट नगर पालिका

Tue, 06 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
unnao-gangaghat nagar palika now  obc
उन्नाव। शासन ने निकायों की अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी है। जनपद की उन्नाव व गंगाघाट नगर पालिका सीट अन्य पिछड़ा वर्ग और बांगरमऊ महिला के खाते में चली गई है। सीटों का आरक्षण तय होने के बाद कईयों के चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के मंसूबों पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद शासन ने सोमवार को नगर पालिका परिषद व पंचायत की अध्यक्ष सीटों की आरक्षण सूची जारी कर दी। जिले में उन्नाव, गंगाघाट और बांगरमऊ तीन नगर पालिका परिषद हैं। सूची में नगर पालिका परिषद उन्नाव और गंगाघाट सीट पिछड़ा वर्ग के खाते में चली गई है।
विज्ञापन

वहीं, बांगरमऊ नगर पालिका सीट इस बार महिला कोटे में चली गई है। इन सीटों पर जो आरक्षण प्रक्रिया लागू की गई है वह कईयों के चेयरमैन बनने के सपने को चकनाचूर कर देगा। हालांकि शासन ने यह अभी अनंतिम सूची ही जारी की है। इस पर आपत्तियां दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की ओर से जारी की गई सूची में कहा गया है कि यदि किसी के पास कोई आपत्ति हो तो 12 दिसंबर शाम 6 बजे तक नगर विकास अनुभाग-1 बापू भवन उप्र सचिवालय को भेजी जा सकती है। लिखित आपत्तियां व्यक्तिगत रूप से भी उप्र सचिवालय के गेट नंबर-9 पर अवस्थित ड्यूटी रूप को भी प्राप्त कराई जा सकती है।

जिले में कुल निकायों की संख्या 19 है। इसमें बांगरमऊ नगर पालिका सहित छह सीटें आधी आबादी के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें बांगरमऊ, मोहान व सफीपुर महिला और ऊगू एससी वर्ग महिला के लिए रिजर्व की गई है। नवाबगंज व हैदराबाद सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के खाते में गई हैं। फतेहपुर चौरासी सहित चार सीटें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं।
--
नगर पालिका परिषद आरक्षण
उन्नाव- अन्य पिछड़ा वर्ग
गंगाघाट-अन्य पिछड़ा वर्ग
बांगरमऊ-सामान्य महिला
----
नगर पंचायत का सीटवार आरक्षण
नगर पंचायत आरक्षण
ऊगू अनुसूचित जाति महिला
न्योतनी अनुसूचित जाति
औरास अनुसूचित जाति
भगवंतनगर अनुसूचित जाति
बीघापुर अनुसूचित जाति
नवाबगंज अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
हैदराबाद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
अचलगंज अन्य पिछड़ा वर्ग
रसूलाबाद अन्य पिछड़ा वर्ग
पुरवा अन्य पिछड़ा वर्ग
मोहान महिला
सफीपुर महिला
मौरावां अनारक्षित (सामान्य)
गंजमुरादाबाद अनारक्षित (सामान्य)
कुरसठ अनारक्षित (सामान्य)
फतेहपुर चौरासी अनारक्षित (सामान्य)
----------------
नगर पालिका परिषद में वार्ड व मतदाता
उन्नाव (वार्ड-32) 131696
गंगाघाट(वार्ड-28) 117385
बांगरमऊ(वार्ड-25) 35125
----
नगर पंचायतों में वार्ड व कुल मतदाता
अचलगंज (वार्ड-15) 15156
कुरसठ(वार्ड-10) 5565
फतेहपुर चौरासी(वार्ड-10) 5154
ऊगू (वार्ड-10) 5133
गंजमुरादाबाद(10) 8843
सफीपुर (वार्ड-15) 19340
औरास(वार्ड-10) 6147
मोहान(वार्ड-12) 12074
न्योतनी(वार्ड-10) 5814
नवाबगंज(वार्ड-10) 8712
हैदराबाद(वार्ड-10) 6055
रसूलाबाद(वार्ड-10) 6280
पुरवा(वार्ड-17) 20936
मौरावां(वार्ड-12) 11965
बीघापुर(वार्ड-10) 6133
भगवंतनगर(10) 7887
--------------------------------
सभी निकायों में कुल मतदाता-435400
पुरुष-231871
महिला-203830
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed