{"_id":"608ada45b599972cbe759509","slug":"unnao-four-teenagers-drowned-in-ganga-during-bath-one-dead-dead-body-found-after-20-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: गंगा नहाने गए चार किशोर डूबे, एक की मौत, 20 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: गंगा नहाने गए चार किशोर डूबे, एक की मौत, 20 घंटे बाद मिला शव
Thu, 29 Apr 2021 09:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 29 Apr 2021 09:39 PM IST
सार
उन्नाव में गंगा नहाने गए चार किशोर डूब गए। खेत में काम कर रहे किसान ने शोर सुन तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक किशोर का पता नहीं चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव के बांगरमऊ में सेतुवाही गांव में बुधवार शाम गंगा नहाने गए चार किशोर डूब गए। खेत में काम कर रहे किसान ने शोर सुन तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक किशोर का पता नहीं चला। 20 घंटे बाद गुरुवार के डूबने वाली जगह से 500 मीटर दूर पर गोताखोरों ने किशोर के शव को बाहर निकाल लिया।
शव देख परिजन बदहवास हो गए। मनोज का 11 वर्षीय बेटा अमन निषाद बुधवार शाम अपनी 12 वर्षीय बहन सलोनी, पड़ोस के चेतराम की 13 वर्षीय बेटी शिवानी, कमलू के 13 वर्षीय बेटे शुभांशु के साथ घर से कुछ दूरी पर गंगा स्नान करने गए थे।
नहाने के दौरान अचानक पैर फैलने से चारों बच्चे गहराई में जाकर डूबने लगे। बच्चों का शोर सुन पास के तरबूज के खेत में मौजूद गांव के किसान सर्वेश निषाद ने छलांग लगा सलोनी, शिवानी व कमलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अमन का पता नहीं चल सका। परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कराई।
विज्ञापन
नाव से जाल डालकर गोताखोरों ने घंटों अमन को खोजने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिल पाई। गुरुवार दोपहर बाद गोताखोरों ने अमन का शव बरामद कर लिया। शव देख परिजन बेहाल हो गए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गंगा के किनारे गड्ढे में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।