{"_id":"62d1b52d21b2b976f819cc84","slug":"unnao-factory-worker-dies-in-road-accident-unnao-news-knp707592621","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव : सड़क हादसे में फैक्टरी श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव : सड़क हादसे में फैक्टरी श्रमिक की मौत
विज्ञापन
विनोद का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
हुसैन नगर निवासी विनोद कुमार (35) अचलगंज थाना क्षेत्र के गहिरा स्थित फैक्टरी में श्रमिक था। गुरुवार को ड्यूटी के बाद बाइक से साथी को उसके घर छोड़ने दोस्ती नगर गया था। लौटते समय हरदोई-उन्नाव मार्ग पर अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल विनोद को पीआरवी ने जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और कोहराम मच गया। पत्नी लक्ष्मी, बच्चों में आर्यन, सार्यन और अदिति बेहाल हो गए। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।