{"_id":"5d1f9d888ebc3e3c714629b4","slug":"unnao-district-mining-officer-transferred-unnao-news-knp4998712181","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव के जिला खनन अधिकारी का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव के जिला खनन अधिकारी का हुआ तबादला
विज्ञापन
उन्नाव। गंगा नदी में अवैध बालू खनन को लेकर पिछले महीने सुर्खियों में रहे जिला खनन अधिकारी का दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया है। प्रतापगढ़ में तैनात खनन अधिकारी को उन्नाव की जिम्मेदारी दी गई है।
मालूम हो कि सदर तहसील क्षेत्र में गंगा कटरी के बंदीपुरवा और बदरका तुर्किहा गांव के पास दो स्थानों सहित कुछ अन्य स्थानों पर खेत की बालू हटाने की अनुमति लेकर गंगा की धारा के बीच बड़े पैमाने बालू पर खनन किया गया था। मामला चर्चा में आया तो डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने जांच कराई थी। जांच में कानपुर क्षेत्र में बालू खनन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद निदेशालय कि के निर्देश पर कानपुर के खनन निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने झाड़ी में छिपाई गई तीन पोकलैंड मशीनें सीज की थीं।
इसके बाद डीएम ने जिले में सभी प्रकार की खनन की अनुमति को रद्द करते हुए जिले में खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। उन्होंने खनन निरीक्षकों खनन स्थलों पर दिन-रात नजर रखने के निर्देश दिए थे। साथ ही अवैध डंप भी तलाशने के निर्देश दिए थे। शासन ने जिले के खनन अधिकारी पीके सिंह का तबादला मथुरा कर दिया है। जबकि प्रतापगढ़ जिले में तैनात रहे अनिल कुमार सिंह को उन्नाव का जिला खनन अधिकारी बनाया गया है।