फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ?????? ??? ???????? ???Unnao Bar Association Election: Final voter list published

उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

Tue, 06 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
?????? ??? ???????? ???Unnao Bar Association Election: Final voter list published
उन्नाव। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न कराने के लिए सोमवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराया। सदस्यों ने नामांकन शुल्क का निर्धारण भी किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी व एल्डर्स कमेटी के सदस्य बालकृष्ण बाजपेई एडवोकेट ने बताया कि फाइनल सूची में वोटरों की संख्या क्रम संख्या एक से लेकर 1377 वोटर हैं। जिनके समस्त रिकार्ड एल्डर्स कमेटी के पास उपलब्ध हैं। यह सभी मतदान के लिए योग्य माने जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दूसरी सूची में 107 ऐसे सदस्यों के नाम हैं जिनके रिकार्ड में ना तो सीओपी नंबर प्राप्त हुआ है और ना ही उनके एआइबी परीक्षा में उत्तीर्ण होने का कोई प्रमाणपत्र एल्डर्स कमेटी को मिला है। ऐसे सभी सदस्यों को मताधिकार तभी प्राप्त होगा जब वह चुनाव से पहले या चुनाव के समय अपने सीओपी नंबर अथवा एआईबी परीक्षा उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट चुनाव अधिकारी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सदस्य प्रकाश निगम ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा अगर निषेधित परिसर में प्रचार सामग्री का उपयोग किया गया तो नामांकन शुल्क के साथ निर्धारित आर्थिक दंड भी अदा करना होगा। बताया कि निषेधित परिसर का क्षेत्र स्व. मनोहर सिंह अरोड़ा हाल से लेकर स्व. हरि प्रकाश सिंह मेमोरियल हाल एवं पुराने हवालात और वाहन स्टैंड तक माना जाएगा।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को दें कार्यवाही रजिस्टर
बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला द्वारा राज्य विधिक परिषद प्रयागराज को प्रार्थनापत्र भेजा गया था। इसमें बताया था कि वर्तमान महामंत्री बृजेंद्र कुमार शुक्ला निराला चुनाव घोषित होने के बाद बार एसोसिएशन कार्यकारिणी व सदन की कार्यवाही रजिस्टर अवैधानिक रूप से अपने कब्जे में लिए हुए हैं। इस पर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी की ओर से भेजे गए पत्र में अध्यक्ष व महामंत्री को निर्देशित किया गया है कि बार एसोसिएशन से संबंधित सभी कार्यवाही रजिस्टर व अन्य प्रपत्र एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को प्राप्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed