फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao: Bappa will sit today, will shower blessings on the devotees

आज से शुरू होगा गणेश महोत्सव, बप्पा के आगमन की तैयारियां पूरी

Tue, 30 Aug 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
unnao: Bappa will sit today, will shower blessings on the devotees
उन्नाव। गणेश चतुर्थी पर बुधवार से महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके लिए मंगलवार को भक्तों ने गजानन की मूर्तियां खरीदीं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भक्तों में उत्साह दिखा। पंडालों में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। 10 दिनों तक गणेश महोत्सव की धूम रहेगी।
विज्ञापन

शाहगंज, कलक्टरगंज, रामपुरी, सिविल लाइन, कब्बाखेड़ा आदि मोहल्लों में लोगों ने भगवान गजानन की आराधना की तैयारियां कर ली हैं। पंडालों में सफाई के साथ सजावट का दौर चला। भक्त भगवान शंकर के पुत्र गणेश की अगवानी करने के लिए जुटे रहे। पंडाल झालरों व लाइटों से सजाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर औरास नगर पंचायत स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश के द्वितीय महोत्सव की तैयारियां की गईं। बुधवार को बप्पा की विधिविधान से स्थापना के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। आयोजकों ने बताया कि 31 अगस्त से छह सितंबर तक प्रतिदिन सुबह आरती और शाम को भजन संध्या होगी। मन मोहक झांकियों सजाई जाएंगी। सात सितंबर को मूर्ति विसर्जन और आठ सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बांगरमऊ के मोहल्ला खत्रियाना स्थित महिला सत्संग भवन में सुबह 9 बजे मूर्ति स्थापना के साथ 29वां महोत्सव प्रारंभ होगा। इसके बाद वृंदावन धाम के भागवताचार्य प्रदीप महाराज दोपहर तीन से शाम छह बजे तक कथा श्रवण कराएंगे। छह सितंबर को विशाल शोभायात्रा निकालकर कल्याणी नदी के तट पर पहुंचकर मूर्ति विसर्जित की जाएगी।
शहर में यहां विराजेंगे गजानन
मोहल्ला शाहगंज, जगन्नाथगंज, कानून गोयान, कब्बाखेड़ा, कलक्टरगंज, सिविल लाइंस, रामपुरी सहित अन्य स्थानों पर सामूहिक गणेश पूजन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed