{"_id":"69c8f979883c5fe7880c937e","slug":"unnao-artos-arrogance-or-thuggery-tanker-driver-alleges-assault-for-refusing-to-pay-bribe-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ARTO की हनक या गुंडई? पैसे नहीं दिए तो पीटा, टैंकर ड्राइवर का गंभीर आरोप, करतूत कैमरे में कैद, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ARTO की हनक या गुंडई? पैसे नहीं दिए तो पीटा, टैंकर ड्राइवर का गंभीर आरोप, करतूत कैमरे में कैद, पढ़ें मामला
Sun, 29 Mar 2026 03:36 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:36 PM IST
सार
Unnao News: उन्नाव में एआरटीओ प्रवर्तन टीम पर चेकिंग के दौरान एक टैंकर ड्राइवर को पीटने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अवैध वसूली और प्रशासनिक तानाशाही को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में परिवहन विभाग सड़क पर सरेआम गुंडई को लेकर चर्चा में है। दही थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम और उनकी टीम पर एक टैंकर ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिससे विभाग की छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कथित तौर पर एआरटीओ प्रवर्तन की टीम को एक ड्राइवर के साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। जिओ पेट्रोलियम का टैंकर चलाने वाले पीड़ित ड्राइवर का कहना है कि चेकिंग के नाम पर उससे अवैध धन की मांग की गई थी। जब उसने पैसे देने से मना किया और विरोध जताया, तो अधिकारी ने आपा खो दिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन