{"_id":"61c2da92082bc513434631f9","slug":"unnao-anti-corruption-team-detained-class-iv-employee-posted-at-block-resource-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: चिकित्सा अवकाश के नाम पर घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ कर्मचारी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: चिकित्सा अवकाश के नाम पर घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ कर्मचारी को दबोचा
Wed, 22 Dec 2021 01:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:30 PM IST
सार
उन्नाव के औरास ब्लाक संसाधन केन्द्र में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी कर्मचारी से बीएसए कार्यालय में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव के औरास ब्लॉक संसाधन केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारी देख रहे सहचर को एंटी करप्शन ने पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। औरास थाने में शिक्षकों की बढ़ती भीड़ बढ़ती देख टीम उसे आसीवन थाने लाई। यहां लिखापढ़ी करने के बाद उसे बीएसए कार्यालय लाया जा रहा है।
अदौरा उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात विनोद यादव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रांतीय मंत्री भी हैं। कंप्यूटर का ज्ञान होने से काफी समय से वह बीआरसी में ही संबंध थे। इसी ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल बिसवल में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात फरहत उद्दीन ने अपने चिकित्सीय अवकाश के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के पोर्टल पर आवेदन किया था। शिक्षक आरोप है कि सहचर उससे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था।
जिसकी शिकायत उसने एंटी करप्शन कार्यालय लखनऊ में की थी। वहां से आई टीम ने सहचर को पैसे लेते रंगे हाथों बीआरसी में ही गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम उससे पहले थाने लाई। यहां शिक्षकों की भीड़ बढ़ती देख फिर आसीवन थाने ले कर चली गई। वहां लिखापढ़ी के बाद अब उसे बीएसए कार्यालय लाने की तैयारी है।