फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao and Lucknow police team victorious in cricket competition

क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्नाव व लखनऊ पुलिस टीम विजयी

Fri, 15 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Unnao and Lucknow police team victorious in cricket competition
उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस विभाग की 23वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन उन्नाव, लखीमपुर खीरी, लखनऊ व सीतापुर जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में उन्नाव व दूसरे मैच में लखनऊ टीम की जीती।
विज्ञापन

पहला मैच उन्नाव व लखीपुर खीरी टीम के बीच खेला गया। उन्नाव टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर 111 रन बनाए। जिसमें संतोष ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। बॉलिंग कर रही लखीमपुर खीरी टीम से वसीम ने 3 व सत्यप्रिय ने 2 विकेट लिए। 111 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी लखीमपुर खीरी की टीम 64 रन बनाकर आल आउट हो गई। उन्नाव टीम से शमीम ने 3 व संजीव ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरा मैच सीतापुर व लखनऊ पुलिस टीम के बीच खेला गया। सीतापुर पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें अश्वनी ने 26 व मुकेश के 29 रनों की सहायता से टीम ने 16 ओवरों में 105 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ की ओर से बॉलिंग कर रहे कुलदीप सिंह ने 4 विकेट लिए। 105 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी लखनऊ पुलिस टीम ने 12.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सीतापुर की ओर से गौरव ने 2 विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग यश पांडेय व रोहित राजपूत ने की। मुख्य अतिथि प्रतिसार निरीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा रहे। 15 नवंबर को पहला मैच उन्नाव व लखनऊ दूसरा मैच सीतापुर व लखीमपुर खीरी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed