{"_id":"578d1d9f4f1c1b8075c4b8d5","slug":"unknown-young-man-s-body-was-found-near-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के पास मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर के पास मिला अज्ञात युवक का शव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
लाश
- फोटो : file photo
ललऊखेड़ा नहर के पास सुनसान जगह पर स्थानीय लोगों ने युवक को बेसुध पड़ा देखा। पास गए लोगों ने चेहरे पर पानी की छींट मारकर उसे होश में लाने का प्रयास किया। युवक की सांसे रुकीं देख सभी के होश उड़ गए। उसके मुुंह से बेरतरतीब झाग निकल रहा था। वह आसपास के गांव का भी नहीं था।
कुछ देर बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक नीली पैंट और धारीदार शर्ट पहने था। जिस जगह उसका शव पड़ा था पास ही एक टिफिन, उसकी चप्पल और एक सफेद रंग की चादर पड़ी थी। उसकी हालत देखकर उसे लूटकर फेंके जाने की आशंका बनी रही।
लोगों में चर्चा रही कि युवक को जहरखुरानी गिरोह ने पहले निशाना बनाया फिर उसके पास जो भी था लूटकर उसे फेंक गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।