फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   under suspicious condition bus driver dead

स्कूल बस चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 29 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 29 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
under suspicious condition bus driver dead
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर के मोहल्ला पूरन नगर स्थित एक इंटर कालेज के  बस चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चालक गुरुवार सुबह अजगैन के भौली गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। बीच रास्ते में उसे पेट दर्द के साथ उल्टी शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल लाते वक्त बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। स्कूल प्रबंधन ने हार्टफेल होने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है।

विज्ञापन

मांखी थाना क्षेत्र के पूरानिस्फ पंसारी गांव निवासी राजेंद्र कुमार साहू (45) करीब दो माह से शहर के मोहल्ला पूरन नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की बस चलाता था। गुरुवार सुबह वह स्कूल पहुंचा और बस निकाल कर बच्चों को लेने अजगैन के भौली गांव पहुंचा। भौली से बच्चे लेकर वह स्कूल को आ रहा था कि उसके पेट में दर्द होने के साथ उल्टी शुरू हो गई। स्कूली बच्चों ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही राजेंद्र को एंबुलेंस से सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने हार्टफेल से मौत का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शव देख पत्नी, बच्चे बदहवाश
मौत की सूचना पर बस चालक के परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रामसखी बच्चों के साथ रोते-बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पति के शव को देख पत्नी और बच्चे बदहवाश हो गए। बड़ी बेटी कोमल व सबसे छोटी बेटी काजल पिता की मौत पर आंसू बहा रहे थे। बेटा जितेंद्र व मिथुन मौत की वजह जानने को परेशान रहे। चालक की मौत की सूचना पर स्कूल का स्टाफ भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया और दु:खी परिजनों को ढांढस बंधाया। अजगैन एसओ मनोज सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed