{"_id":"6782e9c3d1edcabe4e0e7317","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-divider-two-died-unnao-news-c-221-1-uno1001-125386-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतक रमन के परिजन।
- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतक रमन के परिजन।
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार रात बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में फैक्टरी में साथ काम करने वाले एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
अजगैन कोतवाली के बिचपरी गांव के मजरा गंगाबक्सखेड़ा निवासी जगदीश (25) और इसी गांव का रमन उर्फ अमन (22) दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के एक स्लाटर हाउस में काम करते थे। शुक्रवार को रमन काम पर गया था जबकि जगदीश ने छुट्टी ले रखी थी। शाम को छुट्टी के समय जगदीश, रमन को लेने बाइक से पहुंचा। दोनों गांव लौट रहे थे तभी रास्ते में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बिचपरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर में गहरी चोटें आईं।
पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां से रमन को जिला अस्पताल और जगदीश को उसके परिजन लखनऊ लेकर जाने लगे। रमन को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि जगदीश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने दोनों शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। रमन दो भाइयों में छोटा था। मां सूरजकली, बड़ा भाई रवि और बहन रूबी बेहाल हैं।
विज्ञापन
वहीं, जगदीश दो बहनों का इकलौता भाई था। मां राजकुमारी व अन्य परिजनों का बुरा हाल है। अजगैन कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने से दोनों युवकों की मौत हुई है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार