फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncontrollable tractor overturns, teenager dies

बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, किशोर की मौत

Sat, 12 Oct 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor overturns, teenager dies
अंकित का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के अंबहरा गांव जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर बेकाबू हो पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किशोर की नीचे दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हंसाखेड़ा गांव निवासी अंकित (15) पुत्र अर्जुन शुक्रवार सुबह अंबहरा ग्राम प्रधान सिद्धनाथ मिश्रा का ट्रैक्टर लेकर यहीं के रामकुमार का खेत जोतने गया था। दोपहर बाद वह खेत जोतकर अंबहरा गांव से अपने घर को चला ही था नहर पुलिया पर अचानक ट्रैक्टर बेकाबू हो पलट गया। ट्रैक्टर चला रहा अंकित उसके नीचे दब गया। पिता अर्जुन के अनुसार अंकित छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसने गांव के ही स्कूल में कक्षा चार के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बताया कि तीसरे नंबर के बेटे बबलू की एक माह पहले लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अन्य भाइयों में लाले, राहुल, विमलेश व रिंकू हैं। बेटे की मौत से पिता अर्जुन और मां देशपती का बुरा हाल है। एसओ माखी राजबहादुर मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

--
प्रधान बोले, मृतक का भाई चलाता था ट्रैक्टर
अंबहरा गांव के प्रधान सिद्धनाथ मिश्र ने बताया कि उनका ट्रैक्टर अंकित का बड़ा भाई लाले चलाता था। शुक्रवार को उसकी गैरमौजूदगी में अंकित बिना किसी को बताए ट्रैक्टर लेकर चला गया। बताया कि हादसे के बाद उसे जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

माखी के अंबहरा गांव के पास पलटा पड़ा ट्रैक्टर व मौजूद भीड़।

माखी के अंबहरा गांव के पास पलटा पड़ा ट्रैक्टर व मौजूद भीड़।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed