फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   uncle in truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Tue, 04 Oct 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
uncle in truck collision
अनवर अली का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। बड़े भाई की ससुराल से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक में जगतनगर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार चाचा की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भतीजे को स्वास्थ्य केंद्र लाई।
हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सफीपुर कस्बे के कजियाना मोहल्ला निवासी अनवर अली (28) अपने भतीजे आतिफ (15) के साथ शनिवार को बड़े भाई अंसार अली की साली की शादी में शामिल होने कन्नौज गए थे।
सोमवार देर शाम चाचा-भतीजे बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक अनवर अली चला रहे थे।
बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग के जगतनगर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनवर ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया।
इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। भतीजा आतिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने भतीजे को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मृतक के भाई अमजद अली ने बताया कि मृतक अनवर अली अविवाहित था।
विज्ञापन

राजमिस्त्री का काम करता था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां आयशा समेत अन्य बेहाल हैं। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed