{"_id":"603fd5858ebc3ed3f7129752","slug":"ultrasound-and-x-ray-close-mercury-unnao-news-knp615422525","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड व एक्सरे बंद देख चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड व एक्सरे बंद देख चढ़ा पारा
विज्ञापन
हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन बंद होने की सीएमओ से जानकारी लेतीं राज्य
- फोटो : UNNAO
हसनगंज। महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने तहसील सभागार में महिलाओं से बातचीत की। आवास व जमीन के विवाद से पीड़ित सात महिलाओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण को एसडीएम से कहा। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन बंद देख सदस्य का पारा चढ़ गया। कहा कि महिलाओं के लिए यहां सुविधा नहीं दिख रही। स्वास्थ्य अधिकारियों को आयोग में तलब करने का अल्टीमेटम दिया।
राज्य महिला आयोग की सदस्या मनोरमा शुक्ला बुधवार सुबह 11 बजे तहसील सभागार पहुंची। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह के साथ अन्य महिलाएं पहले से मौजूद थीं। सदस्या ने महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछनी की शुरू की। इसमें औरास ब्लॉक की तीन महिलाओं ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने के बाद भी आवास न मिलने की शिकायत की।
हसनगंज कस्बे की चार महिलाआें ने जमीन के विवाद में कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी कार्रवाई न किए जाने की बात कही। सदस्य ने एसडीएम प्रदीप वर्मा को तत्काल समस्याओं को निस्तारण करने के आदेश दिए। इसके बाद वह सीएचसी पहुंची। प्रसव केंद्र व शौचालय में गंदगी देख वह नाराज हुईं।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड मशीन बंद देख उनका पारा चढ़ गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. निदेश कुमार से वह कुछ सवाल पूछतीं तब तक सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार उन्हें गोलमोल जवाब देने लगे। नाराजगी जताते हुए कहा कि सीएचसी में महिलाओं के लिए कोई सुविधा नहीं दिख रही। इस दौरान तहसीलदार, निधि पांडेय, नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा, क्राइम इंस्पेक्टर संजीव यादव, दीपलता यादव, मीना यादव मौजूद रहीं।