फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ultimatum to three policemen, stop the incidents or else leave the chair

तीन थानेदारों को अल्टीमेटम, घटनाएं रोको नहीं तो कुर्सी छोड़ो

Mon, 23 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to three policemen, stop the incidents or else leave the chair
पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक लेते एसपी दिनेश त्रिपाठी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। टॉप-10 अपराधियों पर कार्रवाई के लिए एडीजी व आईजी की सख्ती के बाद भी कुछ थानाध्यक्ष अभी तक उनका ब्यौरा तक नहीं जुटा पाए। रविवार को अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने सर्वाधिक लापरवाही बरतने पर एसओ गंगाघाट को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

उनके दिए गए जवाब पर एसपी ने अपना सिर पकड़ लिया। अपराध में लगातार इजाफा होने पर पुरवा और मौरवां एसओ को भी कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा है। एसपी ने साफ तौर पर कहा है कि काम करो नहीं तो कुर्सी छोड़ो।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी दिनेश त्रिपाठी ने मातहतों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। कहा कि कोई पुलिसकर्मी ऐसा कोई काम न करे, जिससे विभाग की छवि धूमिल हो। लगातार वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिस कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाघाट एसओ राकेश गुप्ता से उन्होंने टॉप 10 की के नाम पूछे तो वह जानकारी नहीं दे पाए। जवाब भी ऐसे दिए कि एसपी ने सिर पकड़ लिया। उन्हें शीघ्र टॉप 10 की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

वहीं पुरवा और मौरावां में लगातार हो रही घटनाओं पर एसओ को फटकार लगाई और शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। महिला अपराधों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने की बात कही। कहा कि जिले में नाकाबंदी का प्लान तैयार किया जाए। जिससे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed