{"_id":"6af61c420f6372e97e056361","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161180-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कंबाइन हार्वेस्टर की टक्कर से महिला की मौत, पति सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कंबाइन हार्वेस्टर की टक्कर से महिला की मौत, पति सहित दो घायल
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर नयाखेड़ा गांव के पास बुधवार की रात कंबाइन हार्वेस्टर मशीन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति सहित दो लोग घायल हो गए।
अजगैन कोतवाली के नयाखेड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (38) रिश्तेदार सदर कोतवाली के कल्याणी देवी मंदिर निवासी अयोध्या पाल (52) और उनकी पत्नी विद्या (49) के साथ बाइक से बुधवार रात नयाखेड़ा गांव जा रहे थे। अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर गांव के पास ही सामने से आ रही कंबाइन हार्वेस्टर मशीन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि सुनील और अयोध्या उछलकर दूर जा गिरे। नीचे गिरी विद्या पर मशीन का पहिया चढ़ गया। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मशीन छोड़कर भाग गया। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हार्वेस्टर मशीन को खड़ा कराया है। चालक की तलाश की जा रही है।