फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uda officials are counting on road cycling

अधिकारी सड़क पर गिन रहे साइकिल

Sun, 19 Apr 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 19 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Uda officials are counting on road cycling
उन्नाव। शासन के फरमान ने यूडीए अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। फरमान भी ऐसा जो सीधा मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़ा है। राजधानी मार्ग के चौड़ीकरण के साथ यहां साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाना है। ट्रैक की चौड़ाई यहां से गुजरने वाली साइकिलों की संख्या पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन


अब राजधानी मार्ग से रोजाना कितनी साइकिल गुजर रही हैं इसका पता लगाने की जिम्मेदारी यूडीए को सौंपी गई है। शासन से बाकायदा इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके बाद शनिवार से तीन शिफ्टों में 8-8 घंटे की ड्यूटी यूडीए अधिकारियों की लगा दी गई है। जो कापी-पेन लेकर पेड़ की छांव में साइकिल गिनने में जुटे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की संस्तुति पर उन्नाव-शुक्लागंज पुराने राजमार्ग पर फोरलेन व साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाना है। जगह-जगह पर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर विभागीय अधिकारी नापजोख भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शासन ने उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण को आदेश दिया कि दिन-रात निकलने वाली साइकिलों की संख्या की गिनती की जाए। आदेश के बाद यूडीए के अधिकारियों ने विभाग के अवर अभियंताओं की आठ-आठ घंटे के हिसाब से साइकिलों की गिनती के लिए ड्यूटी लगाई है।

इसमें सुबह आठ से लेकर शाम चार बजे, शाम चार बजे से रात बारह बजे और फिर रात बारह बजे से सुबह आठ बजे तक लगातार तीन दिनों तक इस मार्ग से निकलने वाली साइकिलों की संख्या गिनी जाएंगी। इसमें अधिकारी प्रति घंटे के हिसाब निकलने वाली साइकिलों की संख्या लिख रहे हैं।


इस बारे में यूडीए के सहायक अभियंता नरेश भाटिया ने बताया कि साइकिलों की गिनती में विभाग के अवर अभियंताओं के अलावा अन्य कर्मचारियों को भी लगाया गया है। लगातार तीन दिनों तक गिनती के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed