{"_id":"619e7c4fee6f4a17567c46d0","slug":"two-women-dengue-positive-unnao-news-knp665860234","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की चपेट में आईं दो वृद्धा, 8 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की चपेट में आईं दो वृद्धा, 8 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
उन्नाव। डेंगू जांच के लिए लखनऊ भेजे गए सैंपलों में दो वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आठ की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या 93 पहुंच गई है।
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुखार मरीजों के जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में रोजाना एक दो मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। बुधवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहया अस्पताल से दस सैंपलों की आई रिपोर्ट में नवाबगंज की सुमित्रा (55) पत्नी विजेंद्र व औरास की जयदेवी (75) पत्नी प्रतापनारायण डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। जिले में अब तक डेंगू के 93 मरीज मिल चुके हैं।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि दो महिला मरीज डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। गुरुवार को टीम भेजकर मरीज के घर के आसपास 50 घरों में सैंपलिंग कराई जाएगी। एक सप्ताह से अधिक बुखार पीड़ित मरीजों का डेंगू जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा।