फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two warehouse workers in custody, many more got stuck neck

दो गोदाम कर्मी हिरासत में, कई और की फंसी गर्दन

Fri, 05 Mar 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two warehouse workers in custody, many more got stuck neck
एसटीएफ द्वारा सील किया गया मोतीनगर स्थित देशी शराब गोदाम। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मोतीनगर स्थित देशी शराब गोदाम में एसटीएफ की छापे के बाद कइयों की गर्दन फंसती जा रही है। गुरुवार को सदर कोतवाली में दो गोदाम कर्मियों से पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस की हिरासत में दे दिया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर में दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को विवेचक जांच के लिए यहां आएंगे। उनके आने के बाद ही गोदाम की सील खुलेगी। उन्नाव व सहारनपुर में एक साथ पड़े छापों में टैक्स व एक्साइज ड्यूटी की करोड़ों की चोरी की आशंका है।
विज्ञापन

देशी शराब गोदाम में गड़बड़ी की आशंका पर यूपी एसटीएफ की टीम लखनऊ से तीन दिन पहले शहर पहुंची और गोदाम की हर गतिविधि पर नजर रखते हुए बुधवार सुबह छापा मारकर कई घंटे की जांच के बाद देर रात गोदाम को सील कर दिया था। गोदाम से निकलकर एसटीएफ व डिप्टी कमिश्नर आबकारी जैनेंद्र उपाध्याय आबकारी कार्यालय पहुंचे और देर रात तक गोदाम से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह डिप्टी कमिश्नर आबकारी कार्यालय पहुंचे और अभिलेखों की जांच शुरू की। दोपहर को शराब गोदाम के दो कर्मियों को कोतवाली बुलाकर डिप्टी कमिश्नर ने उनसेे पूछताछ की और बयान दर्ज करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के अनुसार उन्नाव के अलावा सहारनपुर में भी एसटीएफ समेत अन्य आबकारी अधिकारियों की टीम ने छापा मारा था। प्रारंभिक जांच में दोनों जगहों से टैक्स व एक्साइज ड्यूटी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इसमें सहारनपुर में कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचक को गुरुवार को विवेचना के लिए यहां पहुंचना था। हालांकि वह देर शाम तक नहीं पहुंचे। चर्चा है कि विवेचना में गोदाम कर्मियों के अलावा विभागीय कर्मियों की गर्दन पर भी तलवार लटक सकती है।
शराब ठेकों से जब्त की बोतलें
शराब गोदाम में छापामारी के बाद एसटीएफ ने दरोगाबाग, कल्याणी व शहर में संचालित कुछ अन्य देशी ठेकों से शराब की बोतलें जब्त की। अनुमान है कि यह बोतलें गोदाम से ही निकली हैं। इनके बार कोड संबंधित अन्य जांच के लिए एसटीएफ ने बोतलों को कब्जे में लिया है।

---
बोले डिप्टी कमिश्नर
डिप्टी कमिश्नर आबकारी लखनऊ जैनेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एसटीएफ ने उन्नाव के साथ सहारनपुर में भी छापा मारकर जांच की है। एसटीएफ को गोदामों से बड़ी अनियमितता मिली है। सहारनपुर में कई लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। शुक्रवार को सहरानपुर से विवेचक उन्नाव पहुंचकर जांच आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद ही अनियमितता का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed