{"_id":"5d93aeee8ebc3e93af0f55ce","slug":"two-teams-formed-to-arrest-meat-traders-unnao-news-knp5171642170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। कार से मांस के साथ गिरफ्तार किए गए कार चालक व साथी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। दोनों के कबूलनामे आधार पर अवैध कारोबार में शामिल चार लोगों व मांस कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए सीओ अंबरीश भदौरिया ने पुलिस की दो टीमें बनाई हैं। टीमों ने लखनऊ, सफीपुर व फतेहपुर चौरासी में दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ ने बताया कि बरामद हुए मांस को जांच के लिए मथुरा लैब भेजा गया है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान चौराहे के पास सोमवार सुबह इनोवा कार अनियंत्रित हो आगे चल रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को पकड़ा था। पूछताछ में लखनऊ के सीतापुर रोड के पुरनिया निवासी कार चालक गोविंद रावत व उसके साथी अलीगंज निवासी अतुफ ने सफीपुर में दो गोवंशीय पशु की हत्या कर मांस को बिक्री के लिए लखनऊ लेकर जाने की बात स्वीकार की। दोनों ने अवैध कारोबार में सफीपुर के आरिफ , जाकिर, उबैद व मल्हू फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के मल्हू के शामिल होने की बात कही। पुलिस ने सभी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार रात एक टीम ने लखनऊ के कारोबारी के यहां दबिश दी, जबकि दूसरी टीम सफीपुर व फतेहपुर चौरासी में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। सीओ ने बताया कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि आरिफ पर पहले भी गोहत्या अधिनियम के मामले दर्ज हैं।