{"_id":"670c33c4152ddf22580751e7","slug":"two-teachers-missing-while-leaving-for-school-unnao-news-c-221-1-uno1001-121204-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्कूल जाने के लिए निकलीं दो शिक्षिकाएं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्कूल जाने के लिए निकलीं दो शिक्षिकाएं लापता
विज्ञापन
बीघापुर। निजी स्कूल में पढ़ाने वाली दो शिक्षिकाएं लापता हो गईं। शिक्षिकाओं के पिता ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगरपंचायत बीघापुर और घाटमपुर खुर्द की रहने वाली दो युवतियां निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। 10 अक्तूबर को वह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। देर शाम तक दोनों घर नहीं आईं। परिजनों ने जानकारी ली तो पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंची। दोनों के परिजनों ने अज्ञात युवकों पर बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जमीन के विवाद में मारपीट तीन घायल
उन्नाव। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के मौहारी गांव निवासी गिरिजाशंकर का जुग्गा से जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार को गिरजाशंकर की भैंस जुग्गा के दरवाजे पर चली गई। इसी बात को लेकर जुग्गा ने भाई गुरुप्रसाद, मंगली, नरेंद्र और अंकित के साथ मिलकर गिरजाशंकर को पीट दिया। मारपीट की सूचना पर गिरजाशंकर के परिवार के सुनील, पत्नी सरोज के साथ बचाने पहुंचे तो उन्हीं भी डंडों से पीटा। तीनों घायलों का पुलिस इलाज करा रही है। एसओ शरद कुमार ने बताया कि गिरजाशंकर की तहरीर पर जुग्गा, गुरुप्रसाद, मंगली, नरेंद्र और अंकित पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)