फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two-story house collapses after being struck by lightning; seven people trapped.

Unnao News: बिजली गिरने से दोमंजिला मकान ढहा, सात लोग दबे, चार गंभीर

Sat, 29 Aug 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two-story house collapses after being struck by lightning; seven people trapped.
फोटो-1- पक्के घर का कुछ हिस्सा गिरने के बाद जमीन में पड़ा मलबा। संवाद
पुरवा (उन्नाव)। धिरजीखेड़ा गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो मंजिला पक्का मकान ढह गया। मलबे में छह माह के बच्चे सहित सात लोग दब गए। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस फायर ब्रिगेड टीम के साथ पहुंची और पड़ोसियों की मदद से सभी को मलबे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धिरजीखेड़ा गांव निवासी शुभम ने बताया कि पुराने घर के बगल में नया दो मंजिला घर बनवाया गया था। एक कमरे में बड़े भाई रोहतांश (30), भाभी रेशमी (27) उनका छह माह का बेटा कृष्णा, मां शर्मिला (60) और बहन पूजा (24) सो रहे थे। दूसरे कमरे में चाची जयदेवी (55) और चचेरी बहन शिखा (24) सो रही थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे तेज बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान बिजली गिरने से घर की दीवारें ढह गईं। इससे कमरों में सो रहे सभी मलबे में दब गए। घर गिरने की आवाज सुन पड़ोसी और ग्रामीण पहुंचे। सूचना पाकर कोतवाल भवन सिंह मौर्य, हल्का प्रभारी सियाराम चौरसिया पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम के साथ आए और राहत कार्य शुरू किया। मलबे में दबे सभी लोगों को निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने शर्मिला, जयदेवी, रेशमी और रोहतांश के सिर, पैर और अंदरूनी चोटें होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नायब तहसीलदार कृष्णानंद बाजपेई और भारत सिंह ने भी मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार शिवम राठौर ने बताया कि घर की दीवार के पास गड्ढे में जलभराव होने से दीवार कमजोर होकर झुक गई थी। इससे घर गिरा है। नीचे भूसा भरा होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता राशि दिलाई जाएगी।

फोटो-1- पक्के घर का कुछ हिस्सा गिरने के बाद जमीन में पड़ा मलबा। संवाद

फोटो-1- पक्के घर का कुछ हिस्सा गिरने के बाद जमीन में पड़ा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed