फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two robbers who robbed 50 thousand rupees from an old woman arrested

Unnao News: वृद्धा से 50 हजार रुपये लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 24 May 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two robbers who robbed 50 thousand rupees from an old woman arrested
नवाबगंज। वृद्धा के साथ दो दिन पहले हुई 50 हजार की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। सर्विलांस की मदद से दोनों शातिर लुटेरों तक पहुंची पुलिस ने उनसे 25,700 रुपये बरामद किए हैं। दोनों पर प्रदेश के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र के ककरहा पथरहा गांव निवासी श्यामलाल की पत्नी श्यामा ने मंगलवार को सोहरामऊ कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे। वह बेटे हरीश के साथ साइकिल से घर जा रही थीं। असोहा-सोहरामऊ मार्ग पर दतौली गांव के पास बाइक सवार दो लुटेरे पीछा करते हुए पहुंचे और सुनसान स्थान पर श्यामा को धक्का देकर गिराने के बाद रुपयों वाला झोला लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन

खुलासे में जुटी पुलिस ने बैंक से लेकर रास्ते तक लगे 56 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस टीम की मदद से घटना वाले स्थान पर सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों की डिटेल निकलवाई। पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज थानाक्षेत्र के मल्लापुर राणाप्रताप मार्ग निवासी सचिन नायर और उसी थानाक्षेत्र के रविदास नगर निवासी मुकेश सोनकर को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों से पुलिस ने 25,700 रुपये और लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। श्यामा ने बताया कि जुलाई में बेटी की शादी है। उसी की खरीदारी के लिए रुपये निकाले थे। हालांकि अभी आधी रकम ही मिल पाई है। उसे उम्मीद है कि पुलिस बाकी रकम भी बरामद करेगी। सोहरामऊ एसओ केके दुबे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरे शातिर हैं और कई जिलों में इनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस तरह देते थे घटना को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि वह बैंकों में ग्राहक बनकर खड़े हो जाते थे। वहां आने वाले बुजुर्ग, कमजोर लोगों पर नजर रखते थे। जैसे वह बैंक से रुपये निकालकर जाते, पीछा करके सुनसान स्थान पर लूट की वारदात को अंजाम दे देते थे।


इन जिलों में दर्ज है मामले
लुटेरे मुकेश सोनकर पर 20 व सचिन नायर पर 24 मामले लखनऊ के अलीगंज, गोसाईगंज, गोमतीनगर, शिवरतनगंज, रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज, बछरावां, बाराबंकी के हैदरगढ़, देवा, बहराइच जिले के कैसरगंज, फकरपुर में लूट चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed