फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two robbers arrested in police encounter, one shot in the leg

Unnao News: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Mon, 26 May 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested in police encounter, one shot in the leg
चकलवंशी। चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर रात करीब दस बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने लुटेरों के पास से 12000 रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों ने नौ दिन पहले शादी समारोह के दौरान के दुल्हन के चाचा का नकदी भरा बैग लूट की घटना स्वीकार की ही। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

सफीपुर सीओ मधुपनाथ मिश्रा रविवार रात माखी थाना पुलिस के साथ चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दाैरान सरोसी की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरते देख पुलिस पर फायर कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर बाइक सहित गिर गया। जबकि उसके साथी लुटेरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गोली लगने से घायल लुटेरे ने अपना नाम ऋषभ सिंह और निवासी सदर कोतवाली के ख्वाजगीपुर गांव बताया। दूसरा लुटेरा भी इसी गांव का कल्लू उर्फ विजय है। सीओ ने बताया कि दोनों ने 17 मई को बंदाखेड़ा गांव स्थित गेस्ट हाउस के बाहर बरात की अगवानी के दौरान दुल्हन के चाचा रामसजीवन यादव का बैग लूटकर भाग गए थे। बैग में 75हजार रुपये थे। सीओ ने बताया कि दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। जो बाइक बरामद हुई है उसके नंबर प्लेट पर ठाकुर साहब लिखा, लुटेरों के पास से 12300 रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed