फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two robbers arrested for robbing a couple

दंपति को लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested for robbing a couple
अचलगंज(उन्नाव)। बाइक सवार दंपति के साथ पांच दिन पहले हुई चेन लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को जेल भेज दिया। लुटेरों के पास से तीन चेन, तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए। लुटेरों ने अन्य चेन लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अनिल तिवारी, पत्नी रागिनी के साथ रविवार को बाइक से घर जा रहे थे। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर कोरारी मोड़ के निकट पल्सर सवार दो लुटेरे बाइक में पीछे बैठी रागिनी के गले से चेन लूट कर भाग रहे थे। जल्दबाजी में बाइक फिसल जाने से दोनों लुटेरे पैदल ही भागने में सफल हो गए थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। बाइक नंबर के सहारे पुलिस लुटेरों तक पहुंचने में कामयाब हो गई। बुधवार देर रात पुलिस ने लुटेरों में सदर कोतवाली के शेरअलीखेड़ा निवासी आकाश व अजय यादव को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 3 सोने की चेन, लूट में प्रयोग किए जाने वाला तमंचा व दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

पूछताछ में लुटेरों ने 20 जून को सदर कोतवाली के आदर्श नगर मोहल्ले में महिला से व 3 जुलाई को बेथर के निकट महिला के साथ चेन लूट की घटना स्वीकार की। थानाध्यक्ष अतुल तिवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों लुटेरों का आपराधिक इतिहास है। कोरारी मोड़ के पास बाइक छूट जाने पर दोनों ने अपने एक साथी को दूसरी बाइक से बुलाया था। उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed