{"_id":"665cd8dc86bb23da6a053639","slug":"two-players-selected-for-state-level-chess-competition-unnao-news-c-221-1-uno1004-115197-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला स्तरीय ओपन चेस ट्रायल के दौरान दो खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी चार दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
तहसील रोड़ स्थित मां योग साधना केंद्र में रविवार को जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से ओपेन चेस ट्रायल कराया गया। इसमें सभी आयुवर्ग से 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनकर्ताओं ने बड़ी बारीकी से खिलाड़ियों का आकलन किया। इसके बाद दो खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि ओपन प्रतियोगिता में कुल 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जंगबहादुर और निशा भूषण का चयन राज्यस्तर के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी 10 से 14 जून तक बिजनौर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय चेस खिलाड़ी सतेंद्र सिंह, रूपा शुक्ला, शशिभूषण, एसोसिएशन के संयोजक डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष कपिल पांडेय, सुचिता बाजपेयी, रामेंद्र प्रताप यादव, डॉ. आरके सिंह, प्रीति गुप्ता, कृष्ण प्रताप सिंह, वात्सल्य शुक्ला आदि मौजूद रहे।