{"_id":"ba6c5fc5c704e7ab659a16bfbd15fe26","slug":"two-person-dead-from-accident-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी बाइक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी बाइक, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 26 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर शनिवार की दोपहर भूकंप के झटके से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक से बाइक जा भिड़ी। इसमें बाइक सवार एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखचे उड़ गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा कच्छ के मजरा जाल्हेपुर निवासी जयराम (35) पुत्र पूरन बाइक से शनिवार दोपहर ग्राम अहमदपुर थाना आसीवन अपने छोटे भाई की शादी की तारीख तय करने जा रहा था। बाइक के पीछे गांव का ही आशाराम (50) बैठा था।
बाइक सवार जैसे ही गौरियां खुर्द के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बाइक सवार लगभग बीस फिर दूर जा गिरे। दुर्धटना में बाइक पर पीछे बैठे आशाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजन घायल जयराम को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसने परिजनों और डाक्टरों को बताया कि अचानल ऐसा लगा कि धरती हिल रही है। इससे बाइक से संतुलन खो गया और बाइक सीधे ट्रक से जा भिड़ी। स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर ने स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
दुघर्टना कर भाग रहे ट्रक और चालक उमेश पुत्र मनोहर लाल निवासी इमाम नगर तलैया, बरगांव हरदोई को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।