{"_id":"5d7f963fbaa4d52ca2842aee312d0d10","slug":"two-person-dead-from-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव/औरास। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि घायल हुए दो लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
औरास थानाक्षेत्र के गांव अल्दो निवासी शमीम (32) पुत्र इम्तियाज अली बुधवार सुबह अपने दोस्त अनूप (25) के साथ बाइक से हसनगंज कसबा जा रहा था। हसनगंज संडीला मार्ग पर टियर नहर पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर लगने से शमीम नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर गया।
लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शमीम को मृत घोषित कर दिया जबकि अनूप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे से आक्रोशित भीड़ ने लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के मवई गांव निवासी कार चालक अनूप की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे में घायल अनूप के भाई संदीप ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या (35) की गांव बाहर हाइवे पर परचून की दुकान है। मंगलवार रात अयोध्या पान खाने के लिए सड़क पार करके दूसरी ओर जा रहा था तभी लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में घायल अयोध्या को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात मौत हो गई। मंगलवार रात शहर के आवास विकास बाईपास तिराहा पर कार की टक्कर से शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी शुभम (25) पुत्र रज्जन सिंह घायल हो गया। घायल को उसके साथियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए साथियों ने अस्पताल में हंगामा भी किया।