फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two more deaths from fever

शेरपुरकला गांव में बुखार से दो और की मौत

Sat, 26 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 26 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two more deaths from fever

मियागंज (उन्नाव)। बांगरमऊ ब्लाक के शेरपुरकला गांव में बुखार से शनिवार शाम को दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही तीन दिन के भीतर गांव में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। गंभीर हालत को देखते हुए तीन और मरीजों को परिजन इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव में डेरा डाले है। डॉक्टर मलेरिया बुखार होने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों की ब्लड सैंपल लेकर दवा दी जा रही है।

विज्ञापन


बांगरमऊ ब्लाक क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में कई दिनों से लोग बुखार की चपेट में हैं। लखनऊ में इलाज करा रहे इसी गांव के सीताराम (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेनीपाल (65) की गांव में मौत हो गई। दोनों कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन


बुखार से गुरुवार शाम को बाबू (60) की मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह रामकली (55) और  लल्लूराम का डेढ़ साल के बेटे छोटू की तेज बुखार से मौत हो गई थी। मौतों का सिलसिला शुरू हुआ तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों के बांगरमऊ सीएचसी और लखनऊ के नर्सिंगहोम में इलाज शुरू कराया। ग्राम प्रधान जुबेर खां की सूचना पर सीएमओ ने डाक्टरों की एक टीम गांव भेजी थी। यह टीम शनिवार को भी गांव में रह कर लोगों का इलाज कर गंभीर बीमारों को स्वास्थ्य केंद्र भेजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संक्रामक रोग प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि अबतक करीब दो सौ लोगों के ब्लड सैंपल की स्लाइड बनाई जा चुकी है। शनिवार को दो लोगों की मौत हुई है वह दोनों बुजुर्ग कई दिनों से बीमार थे। सीताराम का लखनऊ में इलाज चल रहा था और वहीं मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed