फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two more corona positive including female passenger

Unnao News: महिला यात्री सहित दो और कोरोना पॉजिटिव

Fri, 14 Apr 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 14 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two more corona positive including female passenger
उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच के दौरान महिला यात्री सहित दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। एक सप्ताह में अब तक पांच कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर को कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके बाद से संख्या शून्य आ रही थी। उसके बाद से हर दूसरे दिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर हुई कोरोना जांच में लोकनगर मोहल्ला निवासी (32) साल की महिला और इंद्रानगर मोहल्ला निवासी (27) साल का युवक संक्रमित मिला है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इसके पहले सोमवार को शुक्लागंज स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टॉफ नर्स और हसनगंज के युवक के साथ बांगरमऊ के एक वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि रेलवे स्टेशन हो रही कोरोना जांच में दो संक्रमित मिले हैं। दोनों मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल रहे कोविड के मरीज, नहीं है वैक्सीन
जिले में कोविड मरीज फिर से मिलने लगे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के लिए टीकाकरण के लिए वैक्सीन खत्म हो चुकी है। स्थिति यह है कि कोविशील्ड, कोवैक्सीन करीब एक महीने से नहीं है। वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य अधिकारी शासन से मांग कर चुके हैं। लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।
जिले में कोरोना संक्रमण पर नजर
जिले में अबतक कुल पॉजिटिव- 17267
अब तक कारोनों से हुई जिले में मौत- 257
लैब भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार- 379
जिले में सक्रिय केसों की संख्या- 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed