फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two lakh population of 72 gram panchayats are drinking contaminated water

Unnao News: 72 ग्राम पंचायतों की दो लाख आबादी पी रही दूषित पानी

Tue, 02 May 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 02 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two lakh population of 72 gram panchayats are drinking contaminated water
पड़ताल
विज्ञापन

फोटो-15-पुरवा के त्रिपुरारपुर में हैंडपंप से पानी भरते लोग।
फोटो-16-शादीपुर गांव में शोपीस बनी पानी की टंकी।
फोटो-19-बीघापुर के खरझहरा गांव में पीने का पानी लेकर जाते ग्रामीण।
पाइपलाइन व मोटर खराब होने से ट्यूबवेल व पानी की टंकियां बनीं शोपीस
वर्ष 1995 में कराया गया था पानी की टंकियों का निर्माण, पूरी हो चुकी मियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त व मोटर खराब होने से 41 ट्यूबवेल व पानी की टंकियां शोपीस बनकर रह गई हैं। शुद्ध पानी न मिलने के कारण करीब दो लाख की आबादी हैंडपंपों से निकल रहे फ्लोराइडयुक्त व दूषित पानी पीने को मजबूर है।
ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 1995 में ग्राम समूह पेयजल परियोजना के तहत 72 ग्राम पंचायतों में ट्यूबवेल व पानी की टंकियां स्थापित कराई गई थीं। इसके अलावा गांवों में पाइपलाइन भी बिछाई गईं थीं। उस समय परियोजना का काम जलनिगम के पास था। समय बीतने के साथ ही पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होती गईं। कुछ जगहों पर मोटर खराब हो गई। वर्तमान में 41 ट्यूबवेल व पानी की टंकियों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिस कारण गांवों में पानी की किल्लत हो गई है। लोग दूरदराज लगे हैंडपंपों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंपों से दूषित व फ्लोराइडयुक्त पानी निकलता है, लेकिन मजबूरी में उसका उपयोग करना पड़ता है। वहीं जानकारों के मुताबिक, एक टंकी की मियाद अधिकतम 15 से 20 साल ही होती है। वर्तमान में जो टंकियां हैं, वे अपनी मियाद पूरी कर चुकी हैं। ऐसे में इनकी मरम्मत में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

इंसेट
यहां है पानी का संकट
पुरवा की सेमरीमऊ, पल्हरी, बेहटा भवानी, सिजनी, त्रिपुरारपुर, गंजमुरादाबाद की महमदाबाद, ब्योलीइस्लामाबाद और खैरहन, असोहा की बैगांव, जोरावरगंज व मिर्रीकला, बेहटा मुजावर की शादीपुर व गौरियाकला, हसनगंज की सदाना, नवाबगंज की भौली, दरियापुर अजीजपुर, मकूर, गौरा व मलावं, त्रिपुरारपुर, मिर्रीकला, भूपतिपुर, ददलहा, सकहन राजपूतान, मुस्तफाबाद सफीपुर, ओसिया, लवानी झूलूमऊ, हसनपुर कलवारी, सफीपुर ग्रामीण, बेथर, जमीपुर जोन-1, औरास, अटिया, बिरसिंहपुर, धमियाना, धनकौली, दुबई, गजफ्फरनगर, महमूदपुर और रामपुर गढ़ौवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हर घर नल से जल योजना शुरू हुई है। इस योजना के जरिए ही घरों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाना है। योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
ऋषिराज, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed