{"_id":"5fe382218ebc3e3e751c888f","slug":"two-killed-in-two-road-accidents-three-injured-including-siblings-unnao-news-knp6017397196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो की मौत, भाई बहन समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में दो की मौत, भाई बहन समेत तीन घायल
विज्ञापन
दिलशाद की मौत पर बेटे जीशान को गोद में लेकर बिलखती पत्नी रेशमा और मां परवीन।
- फोटो : UNNAO
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। दो सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत और भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौरावां में सड़क के गड्ढे में बाइक उछलने से चालक की जान चली गई। फतेहपुर चौरासी में बहन को विदा कराकर भाई के साथ बाइक से लौट रहे युवक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद एक घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने मशक्कत के बाद आवागमन शुरू कराया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे।
हादसा-एक
मौरावां के कूटीखेड़ा रामनगर निवासी सोनू (35) पुत्र रामसजीवन मंगलवार को अपने मौसरे भाई उम्मेदखेड़ा गांव निवासी उदयराज के साथ बाइक से लखनऊ में रहकर ट्रक चलाने वाले छोेटे भाई अमरनाथ से मिलने गया था। रात में घर लौटते वक्त कालूखेड़ा से बेहटा जाने वाले मार्ग पर सड़क के गड्ढे में बाइक चली गई। रफ्तार अधिक होने से सोनू सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल उदयराज को सीएचसी असोहा में भर्ती कराया। वहां से परिजन उसे रायबरेली के बछरावां स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर चले गए। सोनू की मौत की सूचना पर परिजन बेहाल हो गए। मां मकुरा देवी व पत्नी रेनू का रोकर बुरा हाल है। मृतक गांव में रहकर खेती करता था। दो भाइयों में वह बड़ा था।
हादसा-दो
कस्बा फतेहपुर चौरासी के मोतीनगर निवासी दिलशाद व इरशाद बुधवार सुबह बांगरमऊ के नसीमगंज में ब्याही बहन शहरीन पत्नी अलीम को विदा कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर नारेखेड़ा पुलिया के पास सुबह लगभग 9 बजे उन्नाव से बांगरमऊ की ओर जा रही डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों भाई बहन घायल हो गए। सभी को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने दिलशाद (35) को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई इरशाद व बहन शहरीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे के बाद बाइक के पीछे मौरंग लादकर संडीला से हुलासीकुंआ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए गहरी खाई में पलट गया। ट्रक के चालक, परिचालक बाल-बाल बच गये। वहीं बाइक को टक्कर मारने वाला डीसीएम चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इससे एक घंटे आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
--
पति की मौत के 19 दिन बाद बेटे ने छोड़ी दुनिया
फतेहपुर चौरासी। दिलशाद की मां परवनी ने बताया कि उसके पति फरियाद अली की 4 दिसंबर को बीमारी से मौत हो गई थी। अभी वह पति की मौत के गम से उबर भी न पाई थी कि बेटे की मौत से उस पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक दिलशाद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। किसानी व मजदूरी कर वह परिवार का गुजारा चलाता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।