{"_id":"15121d2b92cd067c3d5d8af30e0aab24","slug":"two-killed-in-accident-half-a-dozen-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, आधा दर्जन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत, आधा दर्जन घायल
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थानाक्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कानुपर-लखनऊ राजमार्ग पर उन्नाव से नवाबगंज जा रहे टेंपो में जगदीशपुर गांव के पास लखनऊ जा रहे कंटेनर से टक्कर मारी दी। टेंपो खंती में जा गिरा। हादसे में टेंपो चालक संजय (27) पुत्र प्रताप बहादुर लोधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टेंपो में सवार मूला(65) निवासी सुदेसा बहादुरपुर माखी व नाती प्रकाश(13)पुत्र शिवशंकर अजगैन, सोनू(13)पुत्र छंगा झुरियाखेड़ा अजगैन, सुमन तिवारी(42)पत्नी स्व. शिव कुमार अजगैन, उमाशंकर तिवारी(50)पुत्र शिव दुलारे अजीजपुर अजगैन व विद्या(40)पत्नी श्रीपाल शिव नगर सदर कोतवाली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक संजय के पिता प्रताप बहादुर ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। चार भाइयों में वह सबसे बड़ा था। एसओ अजगैन विनोद यादव ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से राहगीर की सांसें थमीं
लालकुआं-भोजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि बोलेरो में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य पति रवींद्र ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी शिव कुमार (80) शनिवार को गौरैया गांव से वैवाहिक समारोह में पूजन कराकर घर जा रहे थे। रास्ते में वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से यवक की मौत
आसीवन थानाक्षेत्र में हादसा, पत्नी को ससुराल लेने रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था
आसीवन थानाक्षेत्र के नई बस्ती-महोलिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें माखी थानाक्षेत्र के पंडितखेड़ा निवासी युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि युवक का सिर सीधे बोल्डर से टकरा गया। हेलमेट पहने होता तो जान बच जाती
पंडितखेड़ा निवासी सुनील(24) पुत्र गोकुल की आसीवन थानाक्षेत्र के साल्हेनगर में रामबिलास के यहां ससुराल है। शनिवार को वह बाइक से पत्नी को लेने जा रहा था। नई-बस्ती महोलिया मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से मिले मोबाइल से सूचना घरवालों को दी। ससुराल पक्ष के लोगों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक के चाचा बिंदा प्रसाद ने बताया कि सुनील लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। बारह दिन पहले वह घर आया था। पत्नी बिट्टा के ससुराल में होने के कारण वह उसे लेने जा रहा था। दो साल पहले शादी हुई लेकिन कोई बच्चा नहीं है। मां का नाम कीर्ति देवी है। दो भाइयों में वह बड़ा था। पिता मजदूरी करते हैं। भाई छोटा होने के कारण सुनील ही घर का पालन पोषण करता था।
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक बड़ा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रह रहा था। रविवार को उसका शव मंदिर के बाहर पड़ा मिला। मोहल्ला निवासी मनोज सैनी (38) पुत्र दिवंगत राजाराम तीन साल से मंदिर प्रांगण में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक नशेबाजी की लत पड़ने के कारण वह घर नहीं आता था और शादी भी नहीं की थी। परिजनों ने उसे कई बार घर ले जाने का प्रयास किया लेकिन वह घर से भाग आता था। रविवार को उसका शव मंदिर के बाहर पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर भतीजे अमित के साथ अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। भतीजे अंकित ने बताया कि मनोज नशे का लती हो गया था। इसके साथ ही मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। इसलिए वह घर में भी नहीं रुकता था।