फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two injured in a road accident in unnao

यूपी : राजस्थान से हत्या कर भागे शातिर सड़क हादसे में घायल, दो असलहे व 12 कारतूस बरामद

Mon, 07 Jun 2021 03:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Jun 2021 03:41 PM IST
सार

उन्नाव जिले में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। पुलिस को उनके पास से दो असलहे व 12 कारतूस मिले। पूछताछ में पता चला कि दोनों शातिर हैं और राजस्थान में एक व्यक्ति की हत्या करके भागे हैं।

विज्ञापन
Two injured in a road accident in unnao
राजस्थान से हत्या कर भागे दो शातिर सड़क हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में हत्या कर फरार चल रहा आरोपी और उसका साथी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों के पास मिले थैले से दो तमंचे, 12 कारतूस व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी दोस्त के साथ रायबरेली स्थित अपने बहनोई के घर बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर हालत में दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी राजस्थान पुलिस दी गई है। राजस्थान के जिला अलवर के अरावली निवासी मोहित चंद्र मीना उर्फ मोनू पहलवान (38) ने 17 मई को पड़ोस में रहने वाले शंभू दयाल मीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। सोमवार को सुबह पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उसकी बाइक पिलखना रसीदपुर गांव के पास  डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा मोहित चंद्र व पीछे बैठा उसका साथी दौसा जिला के मंडावर कस्बा निवासी टीकमचंद्र सैनी (35) पुत्र जयराम सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूपीडा के सहायक सुरक्षाधिकारी चंद्र प्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों को घायल देख उठाने का प्रयास किया तो उनके पास एक थैले में दो तमंचे व 12 कारतूस मिले। एटीएम कार्ड, पहचान पत्र, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस भी मिले। तमंचा और कारतूस देख यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों से जानकारी लेने के बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। राजस्थान पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। सीओ आरके शुक्ल ने बताया कि मोहितचंद्र पर पूर्व में भी हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले दर्ज हैं। उसके साथी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed