{"_id":"669980a41e14d8f40d01a5e6","slug":"two-including-farmer-died-due-to-lightning-unnao-news-c-220-1-akb1006-114992-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिजली गिरने से किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिजली गिरने से किसान समेत दो की मौत
Fri, 19 Jul 2024 02:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
झींझक/ मूसानगर। गरज चमक के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। बिजली गिरने से मूसानगर के बउवां गांव में किसान की मौत हो गई। वहीं मंगलपुर थाना क्षेत्र के भीखापुरवा में धान की पौध उखाड़ रही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
मूसानगर थाना क्षेत्र के बउवां गांव के पास खेत में मवेशी चरा रहे किसान गंगचारन (42) की मौत हो गई। मृतक के भाई मुलायम सिंह ने बताया कि बड़े भाई गंगाचरण शाम को मवेशी लेकर गए थे। अचानक तेज बारिश के साथ उनके पास बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से मां रामश्री, पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटी प्रिया व श्रेया का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम सर्वेश कुमार ने पहुंच कर किसान दुर्घटना बीमा की जांच प्रक्रिया को पूरा कर मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं झींझक में गुरुवार शाम मंगलपुर थाना के भीखापुरवा निवासी नीलम (40) पत्नी अशोक अपने खेतों में खड़ी धान की पौध उखाड़ रही थी। तभी उसके ऊपर गरज चमक के साथ बिजली गिर गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र सूरज व पुत्री दीपांशी बिलखते रहे। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी झींझक अनुज अवस्थी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसील अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है।