फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two houses collapsed due to explosion in Bilora village

Unnao News: बिलौरा गांव में विस्फोट से दो मकान दरके

Sun, 30 Jun 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 30 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two houses collapsed due to explosion in Bilora village
नवाबगंज। सोहरामऊ के बिलौरा गांव में एक मकान में अचानक विस्फोट से आसपास के दो मकानों की दीवारें दरक गईं। धुएं के गुबार से ग्रामीण दहशत में आ गए। पुलिस का कहना है कि भारत की जीत के जश्न में पटाखे छुड़ाए गए, विस्फोट नहीं हुआ।
विज्ञापन

मोहनलालगंज क्षेत्र के सिचेंडी का रहने वाला ताहिर उर्फ पप्पू सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बिलौरा अपनी ससुराल बिलौरा में ही पत्नी व बच्चों के साथ जमीन लेकर निजी मकान बनाकर रह रहा है। ग्रामीणों की माने तो ताहिर अपने छोटे बेटे इरशाद के साथ बीच गांव में घनी आबादी के बीच एक मकान में आतिशबाजी बनाने का काम करता है। बारूद निर्मित पटाखे क्षेत्र समेत लखनऊ के दुकानदारों को थोक के भाव में बिक्री करता है। शनिवार देर रात लगभग 12 बजे गांव में अचानक धमाका होने से लोग दहशत में आकर सहम गए। ग्रामीण घरों के बाहर निकले तो ताहिर की कोठरी से धुएं का गुबार निकलता दिखा। जिससे लोगों को सांस लेने में मुश्किल होने लगी। धमाके से ताहिर के पड़ोसी बबलू की दीवार भी दरक गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मामले में बिलौरा चौकी इंचार्ज रामबली ने बताया कि गांव में कोई विस्फोट नहीं हुआ है। कहा कि शनिवार को भारत के क्रिकेट वर्ल्डकप जीत का लोग जश्न मना रहे थे। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि विस्फोट की कोई सूचना उनके पास नहीं है। जबकि पुलिस सूत्रों की माने तो ताहिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed