फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two groups of teachers and tear

मूल्यांकन बहिष्कार को लेकर गुटों में दो फाड़

Thu, 02 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 02 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two groups of teachers and tear
उन्नाव। मूल्यांकन के विरोध को लेकर तीन दिन से एक साथ खड़े शिक्षक संघों में शर्मा गुट ने बहिष्कार में अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। इससे मूल्यांकन बहिष्कार को लेकर जहां गुटों में दो फाड़ हो गए हैं वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के अलावा अन्य गुट भी मूल्यांकन करने में शर्मा गुट का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


तीन दिनों से मांगों को मनवाने को लेकर शिक्षक संघ के चल रहे विरोध के तीसरे दिन भी तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर कोठार के ताले नहीं खुले। सभी जगह चंदेल गुट के साथ-साथ वित्त विहीन, ठकुरई गुट व शर्मा गुट के पदाधिकारी विरोध करते रहे।
विज्ञापन


जीआईसी उन्नाव मूल्यांकन केंद्र पर राजकीय इंटर कॉलेज में संघर्ष समिति के संयोजक कमलेश नाथ अवस्थी, सह संयोजक वीरेंद्र विक्रम सिंह व रमाशंकर मिश्र व देव स्वरूप त्रिवेदी के नेतृत्व में तीस टीचर व शर्मा गुट की ओर से जिलाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी व जिला मंत्री दिनेश गुप्ता के नेेतृत्व में टीचरों ने जाकर कोठार का ताला नहीं खुलने दिया। साथ ही सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष विनोद कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में एसपी सिंह, सुरेंद्र सिंह, उमेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार, श्रीवास्तव, गोकरन नाथ कनौजिया ने कोठार के ताले नहीं खुलने दिए। यहां टीचरों का कहना था कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक मूल्यांकन कार्य नहीं करने दिया जाएगा।


यदि कोई मूल्यांकन कार्य करता भी है तो इसका विरोध किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली में माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के आय व्यय निरीक्षक ज्ञानेेंद्र सिंह के नेतृत्व में अरुण सिंह, योगेश सिंह, कैलाशनाथ बाजपेई, विक्रम सिंह, शिवम सिंह, निखिल त्रिवेदी, सुरेंद्र त्रिपाठी तथा देशराज ने जाकर मूल्यांकन कार्य का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed