फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two groups clashed over a dispute regarding the flow of drain water onto a plot.

Unnao News: प्लॉट में नाली का पानी बहाने के विवाद पर दो पक्ष भिड़े

Mon, 05 Oct 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over a dispute regarding the flow of drain water onto a plot.
फोटो-18- जिला अस्पताल की इमरजेंसी से इलाज कराकर निकलते व्यापारी पिता-पुत्र। संवाद - फोटो : credit
उन्नाव। सदर कोतवाली के मोहल्ला मोतीनगर में खाली प्लॉट में नाली का पानी बहाने को लेकर रविवार को दो पक्ष कहासुनी के बाद भिड़ गए। इसमें व्यापारी पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। व्यापारी के पक्ष से पुलिस ने
विज्ञापन

आवास-विकास मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यवसायी रामचंद्र उर्फ रामतनेजा ने बताया कि उनका मोतीनगर में प्लॉट है। रविवार दोपहर उनके बेटे हिमांशु ने प्लॉट की नाप कराई। इस दौरान प्लॉट में गंदा पानी देख उन्होंने पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र यादव और उनके बेटे देवेंद्र से नाली का पानी बंद करने के लिए कहा। राजेंद्र, देवेंद्र ने चार से पांच साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। सूचना पर राम तनेजा और उनके भाई नीरज तनेजा पहुंचे तो हमलावरों ने डंडे और रॉड से उनपर हमला कर दिया और दौड़ाकर पीटा। इससे राम तनेजा और उनके बेटे के सिर व अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन



दिन दहाड़े सड़क पर दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी कई व्यापारियों के साथ पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल कराया। सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराए। पीड़ित राम तनेजा ने राजेंद्र यादव, देवेंद्र और चार से पांच अज्ञात पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष से राजेंद्र यादव ने राम तनेजा व 30-35 लोगों पर मारपीट, रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में पीड़ित व्यापारी की तरफ से प्राथमिकी दर्ज न होने पर रविवार रात करीब आठ बजे व्यापारी सड़क पर उतर आए। बड़ा चौराहा पर एकत्र होकर नारेबाजी की। समर्थन में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। चेतावनी दी कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

फोटो-18- जिला अस्पताल की इमरजेंसी से इलाज कराकर निकलते व्यापारी पिता-पुत्र। संवाद

फोटो-18- जिला अस्पताल की इमरजेंसी से इलाज कराकर निकलते व्यापारी पिता-पुत्र। संवाद- फोटो : credit

फोटो-18- जिला अस्पताल की इमरजेंसी से इलाज कराकर निकलते व्यापारी पिता-पुत्र। संवाद

फोटो-18- जिला अस्पताल की इमरजेंसी से इलाज कराकर निकलते व्यापारी पिता-पुत्र। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed