फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two friends riding bike died, one injured in collision with ballast laden trailer

Unnao News: गिट्टी लदे ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल

Tue, 26 Sep 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two friends riding bike died, one injured in collision with ballast laden trailer
मौरावां (उन्नाव)। बछरावां-मौरावां मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान गिट्टी लदे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक साथी घायल हो गया है। तीनों रायबरेली जिले के मैनाहार कटरा गांव में हो रही नौटंकी देखने गए थे। रात दो बजे हिलौली में हो रही नौटंकी भी देखने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे को हल्की चोटें होने से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर लेकर चले गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र के गांव रामकिशनखेड़ा निवासी रामबाबू उर्फ लाला लोधी (30) गांव में रहने वाले अपने दोस्त श्यामू (30) और साथ में ही मजदूरी करने वाले अमरलाल (18) के साथ बाइक से सोमवार शाम रायबरेली जिले के गांव मैनाहार कटरा में हो रही नौटंकी देखने गए थे। रात करीब दो बजे वहां से मौरावां थाना के हिलौली में हो रही नौटंकी देखने जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक रामबाबू चल रहा था। बछरावां-मौरावां मार्ग पर मटेहना गांव के पास बछरावां की ओर जा रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रेलर ने ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामबाबू और अमरलाल की मौत हो गई जबकि श्यामू को हल्की चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंचे एसओ ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रामबाबू और अमरलाल को मृत घोषित कर दिया। घायल श्यामू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रेलर को छोड़कर भाग गया था। मृतक रामबाबू की पत्नी फूलकुमारी की तहरीर पर ट्रेलर नंबर के आधार पर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हादसे का शिकार हुए रामबाबू और अमरलाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रामबाबू की मौत से पत्नी फूलकुमारी, मां नन्हका सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। दो बच्चों में शिवा (9) और अंशिका दो साल की है। मृतक के पिता आरतीलाल की मौत हो चुकी है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।


जबकि मृतक अमरलाल पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां सुखदेई और बहन रेखा, रीता, भाई पवन और कोमल सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। अमरलाल भी मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed